रायपुर में हुआ ‘रोलबोल यूथ कॉन्क्लेव 2026’, युवाओं से संवाद कर बोले अतिथि—सकारात्मक सोच से ही बनेगा बेहतर भविष्य..

रायपुर। मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में रोलबोल (ROLBOL) कम्युनिटी द्वारा ‘रोलबोल यूथ कॉन्क्लेव 2026 – The Life You Choose’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री **श्री चिराग पासवान** एवं मंत्री **श्री गुरु खुशवंत साहेब**सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए और युवाओं से संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को जीवन प्रबंधन, सकारात्मक सोच, लक्ष्य निर्धारण और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। अतिथियों ने अपने अनुभवों और विचारों के माध्यम से युवाओं को जीवन में सही निर्णय लेने तथा चुनौतियों का सकारात्मक तरीके से सामना करने का संदेश दिया।इस अवसर पर प्रेरणादायी विचारों एवं कहानियों से सजी **‘रोलबोल टॉक्स मैगजीन’** का विमोचन भी किया गया।

मैगजीन में युवाओं के लिए प्रेरक सामग्री और जीवन से जुड़े सकारात्मक संदेशों को स्थान दिया गया है।कार्यक्रम में रोलबोल कम्युनिटी द्वारा रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में Life Management, सकारात्मक सोच और युवाओं को सशक्त मंच उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की गई।

आयोजकों ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देने के लिए ऐसे मंच बेहद महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा।**‘रोलबोल यूथ कॉन्क्लेव 2026’ के सफल आयोजन पर रोलबोल परिवार के सभी सदस्यों एवं सहभागी युवाओं को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

#raipurnews #roleboleyouthconcleve#ministerchiragpaswan#gurukhuswantsaheb#brijmohanagrval

About The Author

खबर शेयर करें 📲

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *