### रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने धूमधाम से मनाया जन्मदिवस**रायपुर।
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक **पुरन्दर मिश्रा** का जन्मदिवस 3 अक्टूबर को गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही विधायक को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
जन्मदिवस के अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में **महाप्रसादी का आयोजन** किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भी विधायक पुरन्दर मिश्रा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं विभिन्न जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
दिनभर गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं के प्रति विधायक पुरन्दर मिश्रा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं ने उनके जन्मदिवस को विशेष बना दिया।

