रायपुर। अग्रवाल सभा रायपुर की मोवा-कांपा मोहल्ला समिति** द्वारा आयोजित ‘श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026’ में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर समाजजनों से भेंट कर उन्हें अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं के सम्मान से समाज में शिक्षा, प्रतिभा और उपलब्धियों को प्रोत्साहन देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में महाराजा श्री अग्रसेन जी के ‘एक ईंट, एक रुपया’ सिद्धांत को समाज की एकजुटता और सहयोग की भावना का प्रतीक बताया गया। यह सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति को सहयोग एवं सशक्त बनाने तथा सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
आयोजन के सफल संचालन के लिए मोवा-कांपा समिति के सभी युवा साथियों एवं पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं* दी गईं। महोत्सव ने समाज में सेवा, सहयोग, शिक्षा और सामाजिक एकता के संदेश को मजबूत किया।
#brijmohanagrval#agrsenjaynti2026#kanpamohlllasamiti#raipur#raipurnews
