अग्रसेन जयंती महोत्सव में शामिल हुए विधायक मोतीलाल साहू, समाजजनों से की भेंट
रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-48 के मोवा मंडल अंतर्गत अग्रवाल सभा रायपुर की अशोका रत्न मोहल्ला समिति द्वारा आयोजित ‘श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026’ में ग्रामीण विधायक “मोतीलाल साहू” शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से भेंट कर कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान विधायक मोतीलाल साहू ने महाराजा श्री अग्रसेन जी के सामाजिक समरसता और सेवा के संदेश को याद किया।

उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का “एक ईंट, एक रुपया” का सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति को सहयोग और सशक्त बनाने की भावना का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के विचार आज भी समाज को सेवा, सहयोग, सामाजिक समरसता और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, मोहल्ला समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

#अग्रसेनजयंती #श्रीअग्रसेनजयंती #रायपुर #रायपुरग्रामीण #मोवा #अग्रवालसभा #मोतीलालसाहू #अग्रवालसमाज #समाजसेवा #सामाजिकसमरसता**
