विष्णु देव साय ने रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘हनुमान अंश देखने के बाद इसे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक संदेशों पर आधारित है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से समाज को परिचित कराने वाली ऐसी प्रेरणादायी फिल्मों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए।

हनुमान अंश’ आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित फिल्म है। इससे पहले उत्तराखंड में भी फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है।
CMVishnuDevSai #VishnuDevSai #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़ #TaxFree #NeemKaroliBaba #नीमकरौलीबाबा #Raipur #रायपुर #ChhattisgarhNews #CGNe
