कांग्रेस में बड़ा सियासी घटनाक्रम,कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास साहेब कांग्रेस में शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई और सतनामी समाज के प्रमुख चेहरों में शामिल गुरु ढाल दास साहेब ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

पोला तिहार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरु ढाल दास साहेब को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई और उन्हें पार्टी की सदस्यता की शपथ दिलाई।गुरु ढाल दास साहेब के कांग्रेस में शामिल होने को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सतनामी समाज में उनकी सामाजिक पकड़ और प्रभाव को देखते हुए उनके कांग्रेस में आने से पार्टी को आगामी राजनीतिक समीकरणों में फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है…
इस मौके पर भूपेश बघेल ने कहा कि गुरु ढाल दासजी के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस अपने सिद्धांतों के साथ आगे बढ़ेगी।छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव अभी करीब दो साल दूर हैं, लेकिन राजनीतिक दलों में अभी से गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में गुरु ढाल दास साहेब का कांग्रेस में शामिल होना आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति और सामाजिक समीकरणों पर कितना असर डालता है, यह देखने वाली बात होगी।
