रायपुर : बीरगांव को 135 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, CM साय ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को बीरगांव स्थित शासकीय महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान बीरगांव नगर निगम क्षेत्र को 135 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी गई। साथ ही करीब 110 करोड़ रुपये के नए विकास कार्यों की घोषणा भी की गई।

घोषित कार्यों में 82 करोड़ रुपये की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), ओवरहेड टैंक एवं पाइपलाइन विस्तार के लिए 10 करोड़ रुपये, सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये और सरोरा में खेल मैदान के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये शामिल हैं।

विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त नालंदा परिसर के निर्माण के लिए भी 5 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है।मुख्यमंत्री ने बीरगांव में छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल का जोन कार्यालय शुरू करने, स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य केंद्र में विद्युतीकरण एवं मरम्मत तथा शासकीय महाविद्यालय में ई-लाइब्रेरी सहित अन्य कार्यों की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री के अनुसार, पिछले ढाई वर्षों में बीरगांव नगर निगम क्षेत्र को 160 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी जा चुकी है। बुधवार को लोकार्पित एवं भूमिपूजन किए गए कार्यों में नगर निगम से संबंधित 94 करोड़ रुपये से अधिक और लोक निर्माण विभाग के 38 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम में डिप्टी CM अरुण साव सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा एवं भावना बोहरा, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, महापौर नंदलाल देवांगन, सभापति कृपाराम निषाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बीरगांव नगर निगम को दो नए अग्निशमन वाहन भी समर्पित किए और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

#रायपुर#बिरगांव#cmvishnudeosai#vishnudeosai#arunsao#diptiCMArunsao#brijmohanagrval#motilalsahu#bhavnabohra#anujsharma#CGAnkheinnews

About The Author

खबर शेयर करें 📲

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *