रायपुर :छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का महाऐलान -7 अक्टूबर से शुरू ज्ञापन आंदोलन अभियान….

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन से जुड़े प्रदेश के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,जिला अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल ,मानसिक रोग चिकित्सालयों में, एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत समस्त नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारियों ने अपनी ग्रेड पे बढ़ाए जाने की मांग को लेकर 7 अक्टूबर 2026 को ज्ञापन अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया है..

मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को सौपेंगे ज्ञापन

इस कार्यक्रम को प्रदेश भर की नर्सों द्वारा भोजन अवकाश के समय अपनी अपनी संस्था के बाहर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करते हुवे माननीय मुख्य मंत्री तथा मुख्य सचिव के नाम का ज्ञापन अपने संस्था प्रमुख तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा इसके बाद भी उनकी मांगें सरकार ने नहीं मानी तो आगे कई चरणों के आंदोलन करने को नर्सेस बाध्य होंगी कहकर प्रदेश की नर्सों ने अपने उच्च अधिकारियों और विभागीय मंत्री को अल्टीमेटम देते हुए सूचना पत्र सौंपा है , जिसमें प्रदेश के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल आयुर्वेदिक अस्पताल में कार्यरत नियमित स्टाफ नर्स और नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारी शामिल रहेंगे।

8 साल बीते लेकिन अनुशंसा आज भी लागु नहीं

संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ का ग्रेड पे बढ़ाए जाने की मांग को लेकर द्वारा 2018 में आंदोलन किया गया था जिसमें आंदोलन के दौरान नर्सेस को जेल में ठूंस दिया गया था कठोर यातनाएं दी गईं थी जिसके पश्चात नर्सेस की लंबित मांगों के निराकरण के लिए शासन द्वारा कमेटी गठन कर ग्रेड पे बढ़ाने संबंधी अनुशंसाएँ की गईं थीं । लेकिन वह अनुशंसा आज 8 साल बीत जाने के बावजूद लागू नहीं की गई ।नर्सों ने विगत कई वर्षों से लिखित मौखिक अनेक निवेदन और पत्राचार मंत्रियों अधिकारियों से किया है लेकिन एक भी मांग आज तक पूरी नहीं हुई। मांगों के निराकरण न होने की दशा में 2023 में भी नर्सेस द्वारा छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के बैनर तले आंदोलन किया गया…

अगर फिर भी कोई निराकरण नहीं हुआ ।बदले में 2500 से भी अधिक कर्मचारियों को निलंबन और बर्खास्तगी की सजा भुगतनी पड़ी थी ।ऐसे में अब प्रदेश भर के स्टाफ नर्स और नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारी निराश और आक्रोशित होकर आंदोलन का रुख करने को विवश हो रहे हैं।

नर्सों ने इस बार स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर इस बार ग्रेड पे में वृद्धि नहीं की गई तो 30 अक्टूबर को प्रदेशभर की नर्सेस राजधानी में विशाल महारैली का आयोजन करेंगे।और दिवाली तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो उसके बाद अनिश्चित कालीन आंदोलन का आगाज होगा । स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी । जनसमुदाय को कष्ट होगा ।स्वास्थ्य सेवाओं के ठप्प पड़ने से लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा ऐसे में जो भी विषम परिस्थितियां निर्मित होंगी उसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी कहते हुई सरकार को सूचना पत्र सौंप दिया है ।…

#CMvishnudeosai#shyambiharijaiswal#heakthminister#chattisgarh#raipur#breakingnews#CGAankheinnews

About The Author

खबर शेयर करें 📲

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *