रायपुर अभनपुर ब्रेकिंग :₹1,000 के लिए हत्या! लूट का विरोध करने पर युवक को चाकू मारा, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार..

₹1,000 के लिए लूट, विरोध करने पर युवक की हत्या

रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में महज एक हजार रुपये की लूट के लिए युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, लूट के दौरान युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और लूट में उन्हें सिर्फ ₹1,000 रुपये मिले।

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात का मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड भी नाबालिग है।पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। यह मामला इस बात को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है कि महज एक हजार रुपये जैसी छोटी रकम के लिए किस तरह एक युवक की जान ले ली गई।

About The Author

खबर शेयर करें 📲

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *