रायपुर ब्रेकिंग :रायपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में मकान मालिक की हत्या,किराएदार गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप…

रायपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में मकान मालिक की हत्या,किराएदार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में पत्नी से मकान मालिक के कथित अवैध संबंध के शक में एक किराएदार द्वारा उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मृतक की पहचान वेद राम साहू (45) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पुरुषोत्तम धीवर (25) मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम धमनी का रहने वाला बताया गया है। आरोपी ने वेद राम साहू के मकान में दुकान किराए पर लेकर ऑटो पार्ट्स का कारोबार शुरू किया था। उसकी पत्नी भी दुकान पर आती-जाती थी।

पुलिस के अनुसार, पुरुषोत्तम को संदेह था कि मकान मालिक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार गाली-गलौज और विवाद हो चुका था। घटना के दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जो हाथापाई तक पहुंच गया।

रायपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के मुताबिक, विवाद के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर वेद राम साहू का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

#रायपुर #छत्तीसगढ़ #रायपुरन्यूज़ #क्राइम_न्यूज़ #हत्या #हत्या_का_मामला #राखीथाना #गनोद #अपराध #पुलिस #गिरफ्तारी #क्राइम_न्यूज #ChhattisgarhNews #RaipurNews #CrimeNews #RaipurCrime #BreakingNews #CGAnkheinnews

About The Author

खबर शेयर करें 📲

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *