🚨 दार्जिलिंग के सिटोंग में हनीमून बना खौफनाक हादसा!**
दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित सिटोंग इलाके में हनीमून मनाने पहुंचे एक दंपती के साथ कथित तौर पर दर्दनाक हादसा हो गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और पोस्ट के अनुसार, होटल की बालकनी में अचानक आग फैल गई, जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
बताया जा रहा है कि कपल होटल की बालकनी में मौजूद था। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और महिला इसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने की जानकारी सामने आई है।
महिला के पति ने आरोप लगाया है कि आग लगने के बाद उनकी पत्नी करीब एक घंटे से अधिक समय तक बालकनी में तड़पती रही लेकिन होटल मैनेजमेंट या स्टाफ की ओर से समय पर मदद नहीं मिली।घटना के बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण और होटल प्रबंधन की लापरवाही के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
#Darjeeling #Sitong #HotelFire #Honeymoon #BreakingNews #WestBengal #Accident #ViralNews #दार्जिलिंग#CGAnkheinnews
