उमर अब्दुल्ला का PM मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर पर बयान, बोले— जनता ने बार-बार वोट दिया तो कुछ तो किया होगा
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लगातार 25 वर्षों तक चुनाव जीतकर राजनीतिक सफर जारी रखना आसान नहीं है।
इसके लिए जनता का समर्थन हासिल करना जरूरी होता है।उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निश्चित रूप से कुछ ऐसे काम किए होंगे, जिनकी वजह से लोगों ने उन्हें बार-बार वोट देकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि पहले राज्य स्तर पर और फिर केंद्र की राजनीति में लगातार आगे बढ़ना अपने आप में एक लंबा सफर है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 25 साल के राजनीतिक सफर के लिए बधाई भी दी।उनके इस बयान को राजनीतिक गलियारों में चर्चा के रूप में देखा जा रहा है। बयान में उमर अब्दुल्ला ने चुनावी राजनीति में जनता के समर्थन और लंबे राजनीतिक अनुभव के महत्व को रेखांकित किया।
#OmarAbdullah #PMModi #NarendraModi #JammuKashmir #Politics #BreakingNews #DayawantBandheII#CGAankheinnews
