लखनऊ निगोहां इलाके के राजारामखेड़ा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि मोबाइल फोन की ₹2,799 की मासिक EMI को लेकर 27 वर्षीय युवक को घर से जबरन ले जाया गया और करीब पांच दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया।परिजनों के मुताबिक, युवक को कथित तौर पर एक ब्लड बैंक ले जाया गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध एक यूनिट रक्त निकाला गया। इसके बाद उसे सदर इलाके के एक मकान में रखा गया और वहां उससे कथित तौर पर जबरन मजदूरी कराई गई।
परिवार के अनुसार, मोबाइल फोन ₹21,500 में 12 महीने की EMI पर खरीदा गया था, जिसकी मासिक किस्त ₹2,799 थी। आरोप है कि युवक को ले जाने के बाद आरोपियों ने उसके भाई से बकाया EMI की रकम मांगी। भाई ने ₹2,799 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, लेकिन युवक को छोड़ने के बजाय कथित तौर पर ₹12,000 की अतिरिक्त मांग की गई।
परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस से संपर्क करने पर युवक को जान से मारने और शव गोमती नदी में फेंकने की धमकी भी दी गई। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पांचवें दिन युवक को पुलिस थाने भेजा गया।मामले में पुलिस के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति समेत शुंभम सिंह के खिलाफ BNS की धाराओं 143(3), 146, 127(3) और 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया…
