रायपुर न्यूज़ :DJ जब्ती को लेकर थानेदार के दफ्तर में हंगामा, तोड़फोड़ का आरोप..

DJ जब्ती को लेकर थानेदार के दफ्तर में हंगामा, तोड़फोड़ का आरोप..

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र से पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद और थानेदार के कार्यालय में कथित तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रतिबंध के बावजूद डीजे बजाने के मामले में पुलिस द्वारा वाहन समेत डीजे सिस्टम जब्त किए जाने के बाद एक कथित भाजपा नेता अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक, थाने पहुंचने के बाद डीजे जब्ती को लेकर कथित भाजपा नेता की थानेदार से बहस हुई। आरोप है कि उसने अपनी राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए जब्त डीजे सिस्टम को छोड़ने का दबाव बनाया।बताया जा रहा है कि थानेदार द्वारा डीजे छोड़ने से इनकार करने के बाद विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर थानेदार के दफ्तर में तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद थाने में कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

हालांकि, **समाचार लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।** मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने के बाद घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

#raipurnews#cgaankheinnews#gudhiyari#DJ#policethana

About The Author

खबर शेयर करें 📲

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *