रायपुर: बीटीआई मैदान में 80 लाख की लागत से स्थापित हाईमास्ट लाइट का शुभारंभ, नवरात्रि पर कन्या के कर-कमलों से हुआ लोकार्पण

रायपुर। राजधानी रायपुर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर वार्ड स्थित बीटीआई मैदान में नगर निगम रायपुर द्वारा लगभग 80 लाख रुपये की लागत से स्थापित हाईमास्ट लाइट का शुभारंभ नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा स्वरूप कन्या के कर-कमलों से कराया गया।हाईमास्ट लाइट शुरू होने से बीटीआई मैदान में प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी।

इससे शाम और रात्रि के समय मैदान में आने वाले नागरिकों, खिलाड़ियों तथा नियमित रूप से आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। साथ ही, बेहतर रोशनी से सार्वजनिक स्थल पर सुरक्षा और सुगमता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर उत्तर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, श्री किशोर महाजन, वार्ड पार्षद श्री राजेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।नवरात्रि के दौरान कन्या के कर-कमलों से हाईमास्ट लाइट का शुभारंभ कर धार्मिक परंपरा और सार्वजनिक सुविधा के इस आयोजन को विशेष स्वरूप दिया गया।
**#Raipur #Chhattisgarh #BJPChhattisgarh #BTI मैदान #ShankarNagar #HighMastLight #VishnuDeoSai #NarendraModi #AmitShah #NitinNabin #KiranSinghDeo #RaipurNews #CGAankheinNews
