CJP आंदोलन के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी की एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पढ़े-लिखे और ‘एलीट’ वर्ग की सोच पर सवाल खड़े किए हैं।
तनीषा ने लिखा कि आजकल सरकार का समर्थन करने वालों को ‘अंधभक्त’ या ‘अनपढ़’ कहा जाता है, जबकि सरकार का विरोध करने वालों को ‘कूल’ और जागरूक माना जाता है। उन्होंने माना कि देश में समस्याएं हैं, लेकिन बदलाव में समय लगता है और लोगों को पिछले 10 सालों में हुए बदलावों को भी देखना चाहिए। तनीषा ने जनता से अपील की कि वे मीडिया से प्रभावित न हों और हर मुद्दे को तथ्यों व तर्कों के आधार पर परखें। हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी विशिष्ट प्रदर्शन का सीधा जिक्र नहीं किया है।
#tanishamukhrji #bollywood #mumbai #news #CGAankheinnews
