बाली में हादसे का शिकार हुईं अभिनेत्री नुसरत भरूचा, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर; एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं..
मुंबई।*बॉलीवुड एक्ट्रेस *नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) बाली में हुए एक हादसे में घायल हो गई हैं। अभिनेत्री को हादसे में **रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर** हुआ है। वह बाली में वर्क-कम-हॉलिडे ट्रिप पर गई थीं।हादसे के बाद नुसरत को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने स्पाइन सर्जरी की जरूरत बताई।
ताजा जानकारी के मुताबिक, नुसरत को *एयर एंबुलेंस के जरिए बाली से मुंबई लाया गया है। मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सामने आए वीडियो में अभिनेत्री को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते हुए देखा गया
नुसरत की टीम के अनुसार, चोट और सर्जरी की प्रकृति को देखते हुए उन्हें पर्याप्त आराम और रिकवरी के लिए समय की जरूरत होगी। आने वाले कुछ हफ्तों में उनके काम से जुड़े कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं। टीम ने प्रशंसकों से अभिनेत्री और उनके परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील हादसा कैसे हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
अभिनेत्री की टीम ने उनकी मेडिकल स्थिति से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए फिलहाल इलाज और रिकवरी को प्राथमिकता बताया है।नुसरत भरूचा के प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे..
