दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बेटी का हुआ जन्म
बॉलीवुड स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। 19 सितंबर 2026 को दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। पोस्ट में नवजात बच्ची के पैरों की तस्वीर के साथ “Welcome Baby Girl” और जन्म तारीख 19.9.2026 लिखी गई थी।
दीपिका और रणवीर की पहली बेटी दुआ अब बड़ी बहन बन गई हैं। दुआ का जन्म भी सितंबर महीने में, 8 सितंबर 2024 को हुआ था। दूसरी बेटी के जन्म की खबर सामने आते ही बॉलीवुड सितारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया।
खास बात यह भी है कि बेटी के जन्म से एक दिन पहले यानी 18 सितंबर को दीपिका और रणवीर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसके अगले ही दिन परिवार में नन्ही बेटी के आगमन की खुशखबरी सामने आई। फिलहाल कपल ने अपनी दूसरी बेटी का नाम और चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है। दीपिका और रणवीर ने 2018 में शादी की थी और अब उनका परिवार चार सदस्यों का हो गया है।
#DeepikaPadukone #RanveerSingh #DeepikaRanveer #BabyGirl #DuaPadukone #BollywoodNews #Bollywood #CelebrityNews #DeepVeer #EntertainmentNews #BreakingNews #CGAnkheinnews
