पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंचे तो लगा ₹1,000 जुर्माना, वकील ने बताई गैरहाजिरी की वजह!

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को कोर्ट ने ₹1000 रूपये जुर्माना लगाया है, मिली जानकारी के अनुसार के पटना में बाढ़ के कारण वे बलिया कोर्ट नहीं पहुंच सके और उनकी ओर से सुनवाई स्थगित करने का आवेदन दिया गया था। कोर्ट ने इसके बावजूद ₹1,000 का जुर्माना लगाया और अगली तारीख 5 अक्टूबर तय की। बचाव पक्ष के एंगल से खबरपवन सिंह की गैरहाजिरी पर सफाई: वकील ने बताया—पटना में बाढ़ के कारण नहीं पहुंच सके कोर्टबलिया।

भोजपुरी अभिनेता एवं बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह द्वारा दायर अंतरिम भरण-पोषण मामले में बुधवार को परिवार न्यायालय में सुनवाई हुई। पवन सिंह के कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर अदालत ने ₹1,000 का जुर्माना लगाया और अगली सुनवाई के लिए 5 अक्टूबर की तारीख तय की।

हालांकि, पवन सिंह के अधिवक्ता हरिवंश सिंह ने बताया कि पटना में बाढ़ की स्थिति के कारण पवन सिंह बलिया अदालत में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से सुनवाई स्थगित करने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र भी दिया गया था।इस मामले में पवन सिंह का बयान भी दर्ज किया जाना था। उनकी पत्नी ज्योति सिंह अपने अधिवक्ता के साथ अदालत में उपस्थित रहीं।

गौरतलब है कि ज्योति सिंह ने वर्ष 2022 में भरण-पोषण के लिए परिवार न्यायालय में याचिका दायर की थी। फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है और अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।“पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंचे तो लगा ₹1,000 जुर्माना, वकील ने बताई गैरहाजिरी की वजह—पटना में बाढ़..

About The Author

खबर शेयर करें 📲

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *