रायपुर :नशामुक्त भारत पदयात्रा में गूंजा नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश….

नशामुक्त भारत पदयात्रा में गूंजा नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश रायपुर।

रायपुर सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक, तेलीबांधा से ‘नशामुक्त भारत पदयात्रा सप्ताह’ की शुरुआत हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, साधुगण और कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए।

रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा द्वारा आयोजित इस जनजागरूकता पदयात्रा का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।पदयात्रा के दौरान लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने का आह्वान किया गया..

कार्यक्रम में पश्चिम विधायक राजेश मूणत, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर , आयोग के अध्यक्ष संजय श्श्रीवास्तव एवं श्री अमरजीत छाबड़ा, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ सहित जिला पदाधिकारी, पार्षद, मंडल अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता, साधुगण एवं कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से ‘नशामुक्त भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास का संदेश दिया गया।

#NashaMuktBharat #नशामुक्तभारत #SevaSankalpAbhiyan #सेवासंकल्पअभियान #PurandarMishra #पुरंदरमिश्रा #BJP #BJPRaipur #BJPChhattisgarh #Raipur #रायपुर #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़ #DeendayalUpadhyay #जनजागरूकता #नशामुक्तसमाज

About The Author

खबर शेयर करें 📲

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *