महासमुंद में नकली होलोग्राम वाले शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3,229 लीटर अवैध शराब जब्त; 7 गिरफ्तार

महासमुंद। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत **सरायपाली पुलिस ने नकली होलोग्राम और फर्जी छत्तीसगढ़ स्टेट लेबल लगाकर शराब की तस्करी और बिक्री करने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है।** पुलिस ने कार्रवाई करते हुए **3,229 लीटर 860 मिलीलीटर अवैध अंग्रेजी शराब** जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत **22.15 लाख रुपये** बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में नेटवर्क की कड़ियां **महासमुंद के अलावा सारंगढ़, रायगढ़ और जांजगीर** क्षेत्रों तक जुड़ी होने की जानकारी सामने आई है। हरियाणा से नकली होलोग्राम, लेबल और अन्य सामग्री की सप्लाई से जुड़े आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
डस्टर और कंटेनर से मिली भारी मात्रा में शराब
पुलिस ने डस्टर कार से **25 पेटियों में 1,192 पौव्वा गोवा अंग्रेजी शराब** बरामद की, जिसकी मात्रा 214.560 लीटर बताई गई है। वहीं कंटेनर ट्रक से **345 पेटियों में करीब 2,980.800 लीटर शराब** बरामद हुई। इसके अलावा अलग-अलग ब्रांड की 46 बोतलें भी जब्त की गईं। #### नकली होलोग्राम की पुष्टिजांच के दौरान शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम और लेबल संदिग्ध पाए गए। आबकारी विभाग की जांच में इनके **नकली होने की पुष्टि** हुई।इसके बाद पुलिस ने फर्जीवाड़े और संगठित नेटवर्क से जुड़ी धाराएं भी मामले में जोड़ीं।
50.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त
पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल **कंटेनर ट्रक, डस्टर और क्रेटा कार तथा मोबाइल फोन** भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, शराब समेत जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत **50 लाख 30 हजार 120 रुपये** है। मामले में राजेश पटेल, अजित पटेल, अमित पटेल, विनय सिंह ठाकुर, धीरज आहूजा, आयुस महापात्र और स्वरूप सिंह सलूजा की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि **नकली होलोग्राम और लेबल कहां तैयार होते थे, शराब का स्रोत क्या था और इसकी सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी। “महासमुंद में नकली होलोग्राम और लेबल लगाकर बेच रहे थे शराब, पुलिस ने पकड़ा सिंडिकेट, हरियाणा-ओडिशा के 7 तस्कर गिरफ्तार”
#महासमुंद#नकलीशराब#पुलिसकार्यवाही#CGAankeinnews
