“सेवा संकल्प अभियान” का हिस्सा बने कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा…

**सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा बने कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा**

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दशहरा मैदान, मोहला (जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी) में आयोजित **‘सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’** में कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा सम्मिलित हुए।

यह अवसर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की गौरवपूर्ण जनसेवा यात्रा को नमन करने का है। राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अनेक चुनौतियों के बीच देश को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी।

गरीब परिवारों के लिए पक्के आवास, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, हर घर नल से जल, स्वच्छता अभियान, किसानों के सम्मान, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर और महिलाओं के सशक्तिकरण सहित अनेक जनकल्याणकारी प्रयासों ने करोड़ों देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

सेवा के इन 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा से प्रेरणा लेकर **‘सेवा संकल्प अभियान’** का हिस्सा बनें, जनसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाने का संकल्प लें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

#25YearsOfSeva #SevaJyoti #SevaSankalpAbhiyan#सेवा_मेरा_योगदान #SevaKiKahani #SevaMeraYogdan#टंक_राम_वर्मा #सेवा_संकल्प_अभियान #विकसित_भारत #जनसेवा

About The Author

खबर शेयर करें 📲

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *