UN में विदेश मंत्री जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब..

### UN में जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विदेश मंत्री **एस. जयशंकर** ने एक पाकिस्तानी पत्रकार के आतंकवाद से जुड़े सवाल पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

यह घटना 25 सितंबर 2026 को **‘Group of Friends on Safety and Security of Shipping and Seafarers’** के लॉन्च के बाद हुई प्रेस बातचीत के दौरान सामने आई।

पत्रकार ने सवाल किया— **“When will your government stop sponsoring terrorism in Pakistan?”** यानी *आपकी सरकार पाकिस्तान में आतंकवाद को प्रायोजित करना कब बंद करेगी?

इस पर विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने तुरंत जवाब दिया—“A terrorist country is asking me that question. Come on.”**(“एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है। अरे, छोड़िए भी।”)

इसके बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि **हरिश पार्वतनेनी** ने पत्रकार से कहा— **“You have heard your reply. You have heard your response, loud and clear.”** यह पूरा घटनाक्रम संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान हुआ।

इससे एक दिन पहले एक भारतीय पत्रकार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी आतंकवाद को लेकर सवाल किया था।

#UNSC#newyork#Sjayshanker#journlist#CGAankheinnews

About The Author

खबर शेयर करें 📲

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *