रायपुर देवेंद्र नगर स्थित गंज मंडी मैदान में प्रसिद्ध कथावाचक एवं आध्यात्मिक गुरु **आचार्य इंद्रेश महाराज** के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्तिमय वातावरण में कथा का श्रवण किया।

इस अवसर पर पश्चिम विधायक राजेश मूणत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने भी कथा पंडाल पहुंचकर आचार्य इंद्रेश महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।कथा के दौरान आचार्य इंद्रेश महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण के आध्यात्मिक महत्व और जीवन में धर्म, संस्कार, सदाचार एवं भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा श्रवण के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए।

आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान के साथ जीवन में धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और कथा का आनंद लिया।

कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक **गुंजन प्रजापति** हैं। कथा का आयोजन 21 से 27 सितंबर तक किया जा रहा है।
#श्रीमद्भागवत_कथा #आचार्य_इंद्रेश_महाराज #रायपुर #देवेंद्रनगर #गंजमंडी #भागवत_कथा #राजेशमूणत #रमेशठाकुर #गुंजनप्रजापति #RadheRadhe #JaiShriKrishna #BhagwatKatha
