मनोरंजन जगत : हनुमान अंश 200 करोड़ पार, फ़िल्म मेकर्स मे अध्यात्म और भक्ति से सजी फ़िल्म बनाने की होड़…

और भक्ति से सजी फिल्मों की लगेगी लाइन,

सिनेमाघरों में दिखेगा धर्म और अध्यात्म का रंग

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी हनुमान अंश’ को दर्शकों से ऐसा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जिसकी शायद खुद मेकर्स ने भी कल्पना नहीं की थी। शुरुआती दो हफ्तों में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही इस फिल्म ने अचानक ऐसी रफ्तार पकड़ी कि देखते ही देखते 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी बरकरार है।

फिल्म की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि भारतीय दर्शकों के बीच पौराणिक कथाओं, धार्मिक आस्था और अध्यात्म से जुड़ी फिल्मों की खास जगह है।अब आने वाले दिनों में सिनेमाघरों में भी आस्था और भक्ति से जुड़ी फिल्मों की लंबी लाइन देखने को मिल सकती है। कई मेकर्स धार्मिक और पौराणिक कहानियों को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में पेश करने की तैयारी में हैं।इन फिल्मों में देवी-देवताओं की कथाओं के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, धर्म, अध्यात्म और पौराणिक इतिहास से जुड़े विषय देखने को मिलेंगे।

ऐसे में हनुमान अंश’ की सफलता के बाद धार्मिक फिल्मों के लिए बढ़ी दर्शकों की दिलचस्पी आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा असर डाल सकती है।यानी आने वाले दिनों में सिनेमाघरों में सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति और पौराणिक कथाओं का भव्य संसार भी देखने को मिलेगा।

About The Author

खबर शेयर करें 📲

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *